Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro स्नैपड्रैगन 765G SoC और 65w के फ़ास्ट चार्जर के साथ भारत मे लॉन्च होने वाला है।


Oppo ने चीन में दो नए मोबाइल लॉन्च किए है और इन्हें जल्द ही भारत मे भी लॉन्च किया जाएगा। खबरों के मुताबिक ये मोबाइल 18 जून तक ईकॉमर्स वेबसाइट पर ऑनलाइन सेल के लिये उपलब्ध होंगे तो आप तैयार रहे इन शानदार मोबाइल के लिए।

Oppo Reno 4 And Oppo Reno 4 Pro Mobile Price and Specification

Oppo Reno 4 में आपको 6.4 इंच की फुल HD + AMOLED डिस्प्ले दी गई है साथ ही ये एंड्राइड 10 आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है। मोबाइल मे स्नैपड्रैगन 765G SoC प्रोसेसर दिया गया है और इस मोबाइल मे 8GB की Ram और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। ओप्पो रेनो 4 मे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें कि मुख्य कैमरा 48MP का दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और तीसरा 2MP का मोनोक्रोमेटिक सेंसर दिया गया है। फ्रंट मे 32MP और 2MP के दो सेल्फी कैमरा है। Oppo Reno 4 में 4,020 mAh की बैटरी लगी है जिसे 65w के सुपर VOOC 2.0 फ़ास्ट चार्जर का सपोर्ट मिलता है।


Oppo Reno 4 Pro भी एंड्राइड 10 ColorOS 2.0 पर चलता है और इसका प्रोसेसर भी एक जैसा ही है। इस मोबाइल में 6.5 इंच की फुल HD प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गयी है और 12GB की Ram और 256GB की इंटरनल स्टोरेज है।
ओप्पो रेनो 4 प्रो में 48MP का मुख्य कैमरा 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 13MP का टेलीफोटो कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा है और इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया हुआ है। इस मोबाइल मे 4000mAh की बैटरी दी है जिसे आप 65w के VOOC 2.0 चार्जर से चार्ज कर सकते हो।

Oppo Reno 4 And Oppo Reno 4 Pro Mobile Price 

दोस्तों दोनों ही मोबाइल फास्ट चार्जिंग और 5G को सपोर्ट करते है। बात करे इनके प्राइस की तो Oppo reno 4 price है 
8GB+128GB का मूल्य 32,000 रुपये और 8GB+256GB का मूल्य है 35,200 रुपये

Oppo Reno 4 Pro price है
8GB+128GB का मूल्य है 40,500 रुपये और 12GB+256GB का मूल्य है 45,800 रुपये ।

दोस्तों अगर ये ब्लॉग पसंद आया हो तो हमे फॉलो करें और इसे अपने दोस्तों में भी शेयर करे।