Redmi 9 जल्द ही होगा भारत मे लॉन्च जानते है लीक हुई Redmi 9 Price और Redmi 9 Specifications के बारे मे
Redmi 9 एक बार फिर से लीक हो गया है इस बार इसके प्राइस और फ़ीचर्स की जानकारी मिली है । कंपनी की माने तो ये मोबाइल 25 जून को भारत मे लॉन्च होगा परंतु इसके इससे पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। Redmi mobile कंपनी का दावा है कि वो redmi 9 सिरीज़ के और भी मोबाइल लॉन्च करेगी।
Redmi 9 mobile price and specification in india
Redmi 9 मोबाइल मे Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है साथ ही इसमें 5000mAh की पॉवरफुल बैटरी दी गयी है जिसे आप 18w के फ़ास्ट चार्जर से चार्ज कर सकते हो। रेडमी 9 में 6.5 इंच का फुल hd डिस्प्ले दी गयी है और ये मोबाइल 3GB Ram 32GB स्टोरेज 4GB Ram 64GB के दो वर्जन मे आता है। रेडमी9 मे 4 रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमे की पहला मुख्य कैमरा 13MP का दूसरा सैकंडरी कैमरा 8MP का तीसरा कैमरा 5MP का और चौथा कैमरा 2MP का है । इसमें 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर है और अगर बात करते है इस मोबाइल के प्राइस की तो ये दो विकल्पों में आता है 3GB + 32GB मोबाइल की कीमत लगभग 10,500 रुपये है और 4GB + 64GB की कीमत लगभग 11,200 रुपये है । अब देखना ये है कि यह मोबाइल भारतीय कस्टमर्स को कितना पसन्द आता है।
दोस्तों अगर ये ब्लॉग पसंद आया हो तो हमे फॉलो करें और इसे अपने दोस्तों में भी शेयर करे।


0 टिप्पणियाँ
अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कोई बात जानना चाहते हो तो कमेंट करे