Oppo Find X2 and Oppo Find X Pro mobile launch in india price and full specification


Oppo Find X2 सीरीज जिसमे Oppo Find X2, Oppo Find X2 
Pro, Oppo Find X2 Lite और Oppo Find X2 Neo भारत मे 17 जून को लॉन्च होने वाले है। ओप्पो ने पहले ये मोबाइल मार्च में यूरोप में लॉन्च किए थे और अब इन्हें भारत मे लॉन्च करने वाला है। 

करोना से पूरे देश में बंद के कारण अब मोबाइल निर्माताओ ने भी अपनी कमर कस ली है । ओप्पो के साथ ही Vivo, OnePlus और Poco भी जल्द ही अपने मोबाइल भारत मे लॉन्च करने वाले है जिसकी जानकारी में आपको अगले ब्लॉग में दूंगा फिलहाल हम अभी बात करते है Oppo Find X2 सीरीज के बारे मे तो कंपनी ने अभी तक ये क्लीयर नहीं किया कि वो अपने 4 मोबाइल लॉन्च करगे या फिर 2 मोबाइल पर ये बात स्पष्ट है कि Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro लॉन्च होने वाले है तो आइये जानते है इन मोबाइल के फ़ीचर्स के बारे मे

इन मोबाइल के फ़ीचर्स की बात करे तो दोनों ही मोबाइल के फ़ीचर्स एक जैसे ही है। दोनों ही मोबाइल मे 6.70 इंच की डिस्प्ले है जिसका रेसुलेशन 1440×3168 पिक्सल है और दोनों ही मोबाइल Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर को सपोर्ट करते है। दोनों ही मोबाइल एंड्राइड 10 के ऑपरेटिंग सिस्टम पे चलते है। इन दोनों ही मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा दिया हुआ है Oppo Find X2 में 48MP, 13MP, और 12MP का कैमरा दिया हुआ है जबकि इसके pro वर्जन में 48MP, 48MP, और 13MP के कैमरे दिये हुए है। बात करें अगर फ्रंट कैमरा की तो दोनों ही मोबाइल में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया हुआ है। 12GB की Ram दोनों ही मोबाइल में और Oppo X2 मे 256GB की स्टोरेज ओर pro में 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है । X2 मे 4200 mAh और pro मे 4260 mAh की बैटरी है और दोनों ही मोबाइल 5G पर चलते है ।


कीमतों की बात करे तो oppo ने यूरोप में इन मोबाइल की starting प्राइस 83,400 रुपये रखी थी और ये माना जा रहा है कि भारत मे भी लगभग इतने ही प्राइस में ये मोबाइल लॉन्च होंगे बाकी अब देखना ये है कि oppo किस कीमत मे ये मोबाइल भारतीय मार्केट मे लॉन्च करता है।


दोस्तों अगर ये ब्लॉग पसंद आया हो तो हमे फॉलो करें और इसे अपने दोस्तों में भी शेयर करे।