OnePlus 8 Pro की भारत मे होने वाली है बिक्री, जानते है इसके ऑफर और स्प्सिफिकेशन।
OnePlus ने OnePlus 8 सीरीज को पहले 14 अप्रैल को भारत मे लॉन्च करना था परंतु लॉकडाउन के चलते ऐसा हो नही सका। इसके बाद 29 मई को oneplus 8 की ऑनलाइन बिक्री की गई और अब OnePlus कंपनी अपने OnePlus 8 Pro मॉडल की बिक्री 15 जून को करने वाली है इस मोबाइल को आप ऑनलाइन ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हो जिसमें आपको बहुत से डिस्काउंट ऑफर मिलने वाले है।
OnePlus 8 Pro Price, Specification
OnePlus 8 Pro में आपको 6.78 की QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसमे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर दिया हुआ है और ये स्मार्टफोन 8GB RAM 128GB स्टोरेज + 12GB RAM 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा की बात करे तो इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया हुआ है जिसमें की पहला 48MP का प्राइमरी कैमरा, दूसरा 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 8MP का टेलीफोटो कैमरा और चौथा 5MP का कलर फ़िल्टर कैमरा । इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा लगा हुआ है ।
OnePlus 8 Pro में Android 10 Oxygen OS ऑपरेटिंग सिस्टमदिया है । इसमें 4510mAh की बैटरी के साथ 30w का फ़ास्ट चार्जर भी दिया है यह मोबाइल वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है । इसमें 5G और ब्लूटूथ 6 भी दिया है।



0 टिप्पणियाँ
अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कोई बात जानना चाहते हो तो कमेंट करे