नोकिया 5310 फीचर मोबाइल 16 जून को भारत मे लॉन्च नोकिया की पुरानी यादें होंने वाली है ताज़ी।

Nokia 5310 Xpress Music

HMD ग्लोबल नोकिया ने अपने पुराने मोबाइल 5310 के मॉडल को फिर से ने रंग रूप ढाल कर दुनिया के सामने पेश करने वाला है। दुनिया मे शायद ही कोई ऐसा हो जिसने नोकिया का मोबाइल या जिसके घर मे नोकिया का मोबाइल किसी ने यूज़ न किया हो ऐसे में जब फिर से नोकिया 5310 को भारत मे लॉन्च होने वाला है तो उस समय की याद आती है जब एंड्राइड OS नही था ऐसे मे ये मोबाइल लोगो की पहली पसंद हुआ करती थी।
नोकिया ने 2007 में नोकिया 5310 एक्सप्रेस म्यूजिक को लॉन्च किया था और अब 16 जून को इसका न्यू वर्जन मोबाइल लॉन्च करने वाले है ।
Nokia 5310 Xpress Muaic में फ़ीचर्स
दोस्तो नोकिया 5310 में पुराने मॉडल की तरह ड्यूल फ्रंट फायरिंग स्पीकर और साइड में म्यूजिक कन्ट्रोल बटन दिये गए है। इसमें 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले दी है और इस मोबाइल में नोकिया सीरीज 30+ सॉफ्टवेयर दिया हुआ है।
नोकिया 5310 में MediaTek 6260A प्रोसेसर दिया हुआ है जिसमें 8MB की RAM और 16MB की स्टोरेज दी है जिसे 32GB तक माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इस मोबाइल में फ्लैश के साथ VGA कैमरा दिया हुआ है और 1200mAh के रिमूवेबल बैटरी दी है। Nokia ने इस मोबाइल का प्राइस 3,399 रुपए रखा है।
नोकिया ने ये दावा किया है कि इसमें 30 दिनों का स्टैंडबाय टाइम है। इस फ़ीचर मोबाइल मे mp3 और FM रेडियो जैसी सुविधा दी है।
दोस्तों आपको क्या लगता है नोकिया 5310 एक्सप्रेस म्यूजिक इस एंड्रॉइड के जमाने मे अपनी पहचान बना पायेगा कमेंट करके जरूर बताये।

0 टिप्पणियाँ
अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कोई बात जानना चाहते हो तो कमेंट करे