Facebook पर आपसे किस तरह हो रहा है Fraud. जानिए आप किस तरह इस फ्रॉड से बच सकते हो 

 फ़ेसबुक आज हर आम आदमी की जीवनशैली बन गया है इसके बिना लाइफ अब अधूरी सी हो गई है बच्चे बूढ़े आजकल सब ही इसे यूज़ करते है लेकिन आज कुछ गलत लोग इस प्लेटफार्म को गलत काम कर के लोगो को लूटते है इस चीज के लिए वो क्या क्या रास्ते अपनाते ये जानकर आप हैरान हो जाएंगे तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े.


1. कैसे करते है ये fraud ?

दोस्तों आप मे से बहुत से लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते होंगे और इसके लिए आप फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन, अलीबाबा जैसे वेबसाइटों का यूज़ करते होंगे तो आपने एक बात नोटिस की होगी कि जितनी भी चीजे आप ऑनलाइन वेबसाइटों पे सर्च करते हो उस चीज से रिलेटिड प्रॉडक्ट आपको अपने फ़ेसबुक पे शो होने लगते है और ये वो शॉपिंग वेबसाइट होती है जिनका आपने कभी नाम भी नही सुना होता और ये अपनी वेबसाइट पर प्रॉडक्ट्स को इतने कम प्राइस पर रखते है कि कोई भी इंसान इतना कम मूल्य देख कर इस वेबसाइट पर क्लिक कर ही देता है फिर यहाँ से शुरू होता है fraud करना. जैसे ही आप इनकी वेबसाइट पे जाओगे यहाँ आपको buy करने का ऑप्प्सशन मिलेगा इसपर क्लिक करने के बाद ये आपसे आपका ईमेल आईडी मांगेंगे और आपको अपने वेबसाइट पर एकाउंट बनाने को बोलेंगे एकाउंट बनाने के बाद आपको buy करने के लिए pay का ऑप्शन मिलेगा जैसे ही आप pay पर क्लिक करोगे तो ये लोग आपसे आपके एटीएम कार्ड का नम्बर मांगेगे या फिर UPI से पेमेंट करने को बोलेगे और आप सस्ते समान के चक्कर मे इन्हें पेमेंट कर दोगे और यकीन मानिए दोस्तो आप समान तो छोड़िए ये आपका पूरा एकाउंट खाली कर देंगे क्योंकि ये  लोग चोर होते है जोकि ऐसी वेबसाइट बना कर लोगो को लूटते है और हम लीग सस्ते के चक्कर मे इनके धोखे में आ कर अपने जिंदगी भर की कमाई लूटा देते है इसलिए दोस्तो इस चीज़ से सावधान रहे।

2. फ़ेसबुक पे फ्रॉड करने वाले कहाँ से चुराते है आपकी इनफार्मेशन?

Facebook से आपको लूटने वाले लोग आपको किस तरह ट्रैक करते है ये जानकर आपको हैरानी होगी । आप लोग जब किसी शॉपिंग वेबसाइट पर जाते हो तो आप वहां अपनी gmail ID या फिर मोबइल नंबर देते हो यहां तक कि कोई ऐसी मोबाइल गेम होती है जिसे खेलने के लिए आपको वहां प्रोफाइल creat करते हो जिसके लिए आप अपने gmail और मोबाइल नंबर को यूज़ करते है बस ये लोग यही से आपको ट्रैक करते है आप की ईमेल id कहाँ और किस वेबसाइट पर डाली है ये लोग हैक कर लेते है जिससे कि आपने क्या सर्च किया कितने बार सर्च क्या किन किन वेबसाइटों पर गए ये पता लगा लेते है और इसके बाद ये आपके फेसबुक पर आपके सर्च से रिलेटिड पर शो करते करते है और आप सोचते हो कि इतनी वेबसाइट पे जानेके बाद भी इतना सस्ता सामान अब मुझे यहां मिलेगा जिसके बाद आप इनकी वेबसाइट पे जाकर अपने बैंक एकाउंट और एटीएम कार्ड की डिटेल भी इन्हें दे देते हो जिससे आपके मेहनत की कमाई ये एक मिनट में लूट लेते है।
https://youtu.be/jjDj3cL9nks

3. कैसे बचा जाए इन fraud करने वालो से?

दोस्तो इन लोगो से बचने के लिये आपको ये बाते ध्यान रखनी है कि जो भी आप एप्लिकेशन प्ले स्टोर से डाउनलोड करते हो उनमे जब आपको परमिशन allow करने के लिए बोलेगे तो आपने देखना है कि ये क्या परमिशन मांग रहे है और ये जो परमिशन मांग रहे है क्या वो उस ऐप्प के लिए जरूरी है. उदहारण के लिए अगर आप एक म्यूजिक प्लेयर डाउनलोड करते है और परमिशन के लिए वो आपकी कांटेक्ट डिटेल भी मांगते है तो आपने समझ जाना है कि म्यूजिक प्लयेर को आपके कांटेक्ट की की क्या जरूरत है तो ऐसी परमिशन को आप allow न करे।
. आपने कभी भी apk डाउनलोड नही करना है ये apk में कोडिंग करके रखते है जिससे कि आपकी पर्सनल इन्फॉर्मेशन इन तक पहुच जाती है जैसे कि आपकी ईमेल id, फ़ेसबुक id, आपके photos और कांटेक्ट लिस्ट. वो लोग बेवकूफ नही होते जो प्लेस्टोर पे 500-500 में मिलने वाले ऐप्प को आपके लिए फ्री में डाउनलोड करा दे।

. आप जब भी किसी शॉपिंग वेबसाइट पर login होकर शॉपिंग करो तो उसे यूज़ करने के बाद उस वेबसाइट या ऐप्प से लॉगआउट होना है. हर हफ़्ते अपना gmail और फ़ेसबुक का पासवर्ड चेंग करे किसी भी ऐसे लिंक पर क्लिक न करे जो आपके gmail के spam में आया हो और फेसबुक पे जो बहुत ही सस्ते में आपको सामान बेच रहा हो उसके लिंक पर क्लिक न करे क्योंकि ये लोग पहले कॉल करके हमे लूटते थे कि आपका एटीएम कार्ड रिन्यू करना है बोलकर हमारी कार्ड डिटेल मांग कर हमें लूटते थे और अब डिजिटल जमाने मे हमे froud website के द्वरा लूट रहे है तो इन बातों का हमेशा आपने ध्यान रखना है