भारत मे लॉन्च हुए 5G स्मार्टफोन क्या आप जानते हो कि वो को से मोबाइल है ?


. दोस्तो भारत मे आए दिन मोबाइल लॉन्च होते है और ये मोबाइल 4G होते हैं क्यूंकि 5G तकनीक अभी तक भारत मे आयी नही है इसके बावजूद भी कुछ मोबइल कंपनियों ने अभी से ही 5G मोबाइलों को लॉन्च करके खुद को भारत मे आने वाले 5G फ़्यूचर के लिए अभी से कमर कस ली है। तो आइए जानते है भारत मे लॉन्च हुए 5G मोबइल के बारे मे.

 भारत मे लॉन्च हुए 5G मोबाइल कौन से है ?
भारत मे लॉन्च हुए 5G स्मार्टफोन में सबसे पहला मोबइल है :-

1. Samsung Galaxy S20 Ultra

अगर 5G तकनीक की बात हो और उसमें Samsung का नाम न आए ऐसा हो नही सकता जी हां दोस्तो samsung ने भारत मे पहला 5G मोबइल लॉन्च किया है जोकि samsung galaxy s20 ultra है । बहुत ही अच्छे डिजाइन और बेहतर फ़ीचर्स से लैस इस मोबाइल के spesification के बारे में जान लेते है।
 

Samsung Galaxy S20 Ultra Specification
इस मोबाइल के फ़ीचर्स की बात करे तो इसमें 6.9 इंच वाली ( 1300×1440 pixle) Quad HD प्लस डिस्प्ले मिलती है. 12GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी है जिसे आप 1TB तक बढ़ा सकते हो और प्रोसेसर की बात हो तो इसमें exynos 990 2.73GHz का octa core प्रोसेसर मिलता है . बात इसके कैमरा की करे तो इसके बैक में 4 रियर कैमरा मिलते है जिसमें पहला 108MP का प्राइमरी कैमरा, दूसरा 48MP का OIS Tele कैमरा, तीसरा 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और चौथा VGA कैमरा दिया हुआ है. इसके फ्रंट में 40MP का कैमरा लगा हुआ है और ये Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. 5000mAh की बैटरी आपको इसमे मिलती है.

2. Realmi X50 Pro


दोस्तो भारत मे भले ही Made in China product का बहिष्कार हो रहा हो फिर भी ऐसी परिस्थितियों में चाइनीज मोबइल भारत मे लांच हो रहे है. ऐसा ही एक मोबाइल Realme X50 pro है जो 5G सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च हुआ है .

Realme X50 Pro Specification

Realme x50 pro में 12GB RAM और 256GB की स्टोरेज दी है इसमें 6.44 इंच की (1080×2400 pixle) full HD plus सुपर AMOLD डिस्प्ले मिलती है. इस मोबाइल में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है जिसमे की पहला 64MP का मुख्य कैमरा, दूसरा 12MP  का रियल TELE कैमरा, तीसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और चौथा 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है इसके फ्रंट में डुअल कैमरा मिलते है जोकि पहला 32MP का ओर दूसरा 8MP का है. इस मोबाइल में Qualcomm स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलता है और ये मोबाइल एंड्रॉयड 10 ओरपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसमे 4200mAh की बैटरी के साथ 65w का सुपर  फ़ास्ट charger भी मिलता है।

3. IQOO 3

IQOO ने भी हाल में ही अपना 5G मोबाइल भारत मे लॉन्च किया है . IQOO आपके लिए नया नाम होगा पर ये Vivo का ही एक ब्रांड है ।


IQOO 3 Specification

IQOO 3 में 6.44 इंच की (2400×1080 पिक्सल) सुपर AMOLD HD plus डिस्प्ले मिलती है . इसमे 8GB RAM और 128GB की स्टोरेज मिलती है . Qualcomm स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ इसमे एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है. कैमरा की बात करे तो इसमें 48MP, 13MP, 13MP और 2MP के साथ 4 रियर कैमरा मिलते हैं इसके अलावा इस मोबाइल में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है. 4440mAh बैटरी के साथ 55w का फ़ास्ट चार्जर मिलता है इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Monster Tuch Botton जैसे खास फ़ीचर्स मिलते है.

4. OnePlus 8 Pro

OnePlus ने भी भारत मे अपना 5G स्मार्टफोन लॉन्च करके भारत के 5G फ्यूचर में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहता है यह एक फ्लैगशिप मोबाइल है जोकि अभी भारत में लॉन्च नही किया है परंतु आप फिर भी इसे ऑनलाइन वेबसाइट से खरीद सकते हो.


OnePlus 8 Pro Specification


OnePlus 8 Pro में आपको 6.78 की QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसमे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर दिया हुआ है और ये स्मार्टफोन 8GB RAM 128GB स्टोरेज + 12GB RAM 256GB स्टोरेज के साथ आता है। 
कैमरा की बात करे तो इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया हुआ है जिसमें की पहला 48MP का प्राइमरी कैमरा, दूसरा 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 8MP का टेलीफोटो कैमरा और चौथा 5MP का कलर फ़िल्टर कैमरा । इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा लगा हुआ है ।
OnePlus 8 Pro में Android 10 Oxygen OS ऑपरेटिंग सिस्टमदिया है । इसमें 4510mAh की बैटरी के साथ 30w का फ़ास्ट चार्जर भी दिया है यह मोबाइल वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है । इसमें 5G और ब्लूटूथ 6 भी दिया है।

भारत मे 5G मोबाइल का क्या प्राइस है ?

दोस्तो अभी तक आपने 5G मोबाइल के फ़ीचर्स के बारे में जाना अब जानते है इसके प्राइस को तो आप यह यकीन मानिए ये आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर है इनका प्राइस कुछ यूं है:-

Samsung Galaxy S20 = 97,999 ₹

Realme X50 Pro = 47,999 ₹

IQOO 3 = 34,990 ₹

OnePlus 8 Pro = 54,999 ₹

तो देखा दोस्तो की ये मोबाइल किस कदर महँगे है हम उम्मीद करते है कि जब 5G तकनीक भारत मे आये तो मोबाइल निर्माता अपने 5G मोबाइल को आम आदमी के खरीदने की पहुंच तक के प्राइस में लॉन्च करेंगे.