Oppo ने लॉन्च किया है अपना नया मोबाइल oppo reno 3 आइये जानते है इस मोबाइल के फीचर्स के बारे मे
Oppo ने अपना नया मोबाइल लॉन्च किया है फिलहाल ये मोबाइल चीन मे लॉन्च हुआ है जो की oppo reno 3 है। ये oppo की नयी सीरीज है जिसे reno का नाम दिया गया है।
Oppo Reno 3 के फीचर्स
Oppo ने अपने नए सीरीज़ की शुरुआत की है तो इसमें कुच्छ खास फीचर्स भी है। oppo reno 3 मे 6.4 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गयी है जिसका रेज़लूशन 1080×2400 पिक्सेल है साथ ही इसमें आपको कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है। 8 GB की LPDDR4x रैम और 128GB की UFS 2.1 स्टोरेज इसे और भी प्रीमियम फीचर्स देती है। कैमरा फीचर्स की बात करे तो इसमें 4 रियर कैमरा सेटअप है जिसमे इसका 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और बाकि के दोनों कैमरे 2 मेगापिक्सल के है। अब आते है फ्रंट कैमरा की तरफ तो इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा oppo ने दिया है साथ ही इसमें ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया हुआ है। प्रोसेसर की बात करे तो कंपनी ने इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 SoC प्रोसेसर दिया हुआ है। इसमें एंड्राइड 10 दिया हुआ है जो ColorOS 7 और 5G को सपोर्ट करता है।
Oppo Reno 3 मे 4,025 mAh की बैटरी दी गई है जिसे आप 30w के वूक चार्जर से जल्दी चार्ज कर सकते हो। ये मोबाइल तीन कलर वेरिएशन मे आता है और इसकी कीमत लगभग 30,500 रूपये है।

0 टिप्पणियाँ
अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कोई बात जानना चाहते हो तो कमेंट करे