Moto ने लॉन्च किये है दो नए मोबइल Moto G Power और Moto G Stylus आइये जानते है इन मोबइल के फीचर्स के बारे मे
 

दोस्तों सबसे पहले जानते है हम Moto G Power के फीचर्स के बारे मे 

Moto G Power मे आपको 6.4 इंच की full HD डिस्प्ले मिलेगी जिसका resulution होगा 1080×2300 pixle और ये 88% स्क्रीन टू बॉडी रेशो होगी। इसमें आपको 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी जिसको आपको 512GB तक बढ़ा सकते हो साथ ही ये काम करेगा एंड्राइड 10 पर और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 Soc प्रोसेसर मिलेगा। 
कैमरा की बात करे तो इसमें आपको 3रियर कैमरा मिलेंगे जिसमे 16 मेगापिक्सल का स्नैपर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूट कैमरा मिलेगा सामने की तरफ फ्रंट मे आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस मोबाइल मे कुछ सेंसर दिए गए है जैसे की एक्सीलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, ऐंबियंट लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर। Moto G Power मे 5000 mAh की बैटरी दी गयी है जिसे आप 10 W के चार्जर से चार्ज कर पाओगे। इस मोबाइल का प्राइस 18000 हजार रूपये रखा गया है। 

Moto G Stylus 

Moto G Stylus के सभी फीचर्स Moto G Power के तरह ही है बस इसमें कुछ फीचर्स अलग है जैसे की इसमें आपको 89% स्क्रीन टू बॉडी रेशो मिलेगा और इसमें कैमरा फीचर्स अलग है Moto G Stylus मे आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलेंगे जिसमे 48 मेगापिक्सल का शूटर कैमरा, 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। इसमें इंटरनल स्टोरेज भी 128GB की है। इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है जिसे आप 10W के चार्जर से चार्ज कर सकते हो। इस मोबाइल की कीमत 21000 रूपये है। 

दोस्तों दोनों ही मोबाइल के फीचर्स लगभग एक जैसे ही है अगर आप अच्छा कैमरा चाहते हो तो Moto G Stylus को खरीद सकते हो पर इस कीमत मे (21000) आप इससे भी अच्छे फीचर्स वाला मोबाइल खरीद सकते हो अधिक प्राइस होने के साथ ही इसमें फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है जोकि एक निराशाजनक बात है। 

दोस्तों अगर आपको हमारी ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमारी वेबसाइट को जरूर सब्सक्राइब करे।