Samsung Galaxy M01s हुआ भारत मे लॉन्च क्या है इसकी कीमत और क्या specification इसमे आपको मिलने वाली है जानते है इस पोस्ट में
Samsung ने 3GB/32GB की स्टोरेज के साथ अपना नया मॉडल Galaxy M01s भारत मे लॉन्च कर दिया है 10,000 से कम कीमत वाले इस मोबाइल को उस समय लॉन्च किया है जब भारत मे made in china प्रोडक्ट का बहिष्कार हो रहा है ऐसे में यह भरतीय उपभोक्ताओं की पहली पसंद बन सकता है । अगर आप इस मोबाइल को खरीदना चाहते हो तो उससे पहले जानते है इसके फ़ीचर्स के बारे मे।
Samsung Galaxy M01s full Specification
Samsung Galaxy M01s के फ़ीचर्स की बात की जाए तो इसमें आपको 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है जिसका रेसलूशन 720×1280 पिक्सल है । जैसे कि मैंने आपको पहले ही बताया है कि इसमें 3GB RAM और 32GB की इंटरनल स्टोरेज है जिसे आप 512GB तक sd कार्ड के साथ बढ़ा सकते हो । इसमे आपको Media Tek Helio P22 SoC प्रोसेसर मिलता है और यह मोबाइल Android 9 पाई ओरपरेटिंग सिस्टम पर चलता है । अब बढ़ते है इसके कैमरा फ़ीचर्स की तरफ तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिए गए है जैसा कि इसके पुराने मॉडल Galaxy M01 में था इसमे 13MP और 2MP का रियर कैमरा तथा इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Samsung ने इस मोबाइल में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए है और इसमें 4000mAh की बैटरी दे कर इसे और भी दमदार बना दिया है । इसमे फ़ास्ट चार्जिंग तो सपोर्ट नहीं है पर आपको इसमे 10w का आम चार्जर मिलता है जोकि लगभग सभी बजट मोबाइल में होता है। इसके अतिरिक्त इसमे ब्लूटूथ, WiFi, 4G, GPS और Samusang हेल्थ केअर ऐप्प जैसे फ़ीचर्स मिलते है ।
Samsung Galaxy M01s Price
Samsung ने अपने इस मोबाइल का प्राइस 9,999 रुपये रखा है और इसे खरीदने के लिए आप ऑनलाइन shopping app जैसे कि Amazon, फ्लिपकार्ट, और ऑफलाइन भी इसे खरीदा जा सकता है। आप चाहो तो इसे samsung की वेबसाइट से डायरेक्ट भी खरीद सकते हो ।

0 टिप्पणियाँ
अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कोई बात जानना चाहते हो तो कमेंट करे