Realme C11 जल्द ही होने वाला है भारत मे लॉन्च क्या होंगे इसके फ़ीचर्स और प्राइस आइये जानते है।
Realme भारत मे बहुत ही जल्दी अपने नए सिरीज़ का मोबाइल C11 लॉन्च करने वाली है । Realme ने हाल में ही realme X3 को भारत मे लॉन्च किया था । realme c11 एक लोअर रेंज का मोबाइल है जोकि आने वाले समय मे भारतीय मोबाइल कंपनियों को अच्छी खासी चुनौती देने वाला है । आइये एक नज़र डालते है इसके प्राइस और Specification पर।
Realme C11 Price and Specification ?
Realme C11 के फ़ीचर्स की बात करे तो इसमें 6.5 इंच की HD + LCD डिस्प्ले दी है । इसमें Helio G35 SoC प्रोसेसर दिया है और इसे और पॉवरफुल बनाने के लिए एंड्राइड 10 बेस्ड Realme UI ओरपरेटिंग सिस्टम दिया है । मोबाइल में 2GB RAM और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी है जिसे आप SD कार्ड के साथ 256GB तक बढ़ा सकते हो ।
बात अगर कैमरा की करे तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिये गए है जिसमे की 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा दिया है । इसके फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा लगा है । इस मोबाइल को पावर देने के लिए इसमे 5000mAh की पॉवरफुल बैटरी दी है जिसके साथ 10w का चार्जर मिलता है ।
अब आते है इस मोबाइल के प्राइस पर तो जैसे कि मैंने आपको पहले ही बताया है कि यह मोबाइल low बजट मोबाइल है वैसे इसके प्राइस की सटीक जानकारी अभी उपलब्ध नही है पर सूत्रों की माने तो इसका मूल्य 7,500 रुपये के आसपास होगा ।
अभी कुछ समय पहले माइक्रोमैक्स ने भी ये घोषणा की थी के वो जल्द ही लोअर रेंज के मोबाइल को लॉन्च करने वाला है । अभी पूरे भारत मे चीनी समान का बहिष्कार हो रहा है और ऐसे में अगर realme और माइक्रोमैक्स साथ मे ही मोबाइल को लॉन्च करते है तो ये दिलचस्प होगा कि लोग made in india को चुनते है या made in china ये तो वक्त ही बताएगा ।

0 टिप्पणियाँ
अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कोई बात जानना चाहते हो तो कमेंट करे