अगर आपको भी दिखे Facebook पर Flipkart की ये sale ऑफर तो जो जाइये सावधान लूट सकता है आपका पैसा 

दोस्तो सोशल मीडिया से आज हर कोई जुड़ा है पर आज में आपको बताऊंगा की किस तरह से लोग फेसबुक पर फ्लिपकार्ट के नाम से धोखाधड़ी कर रहे है ये लोग इतने चालाक है कि आपका बैंक एकाउंट पलभर में खाली कर सकते है । आजकल हर रोज हजारो नए युवा फेसबुक पर आते है और इनलोगो के चल में फंस जाते है तो दोस्तो हो जाइए सावधान

Facebook पर Flipkart के नाम से किस तरह हो रही है धोखाधड़ी ?

दोस्तो आज में आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बताऊंगा की कोई भी नया आदमी जो फेसबुक पर आया है वो यह पहचान ही नही पायेगा की ये flipkart के ओरिजनल वेबसाइट है या एक फ्लिपकार्ट की नकली वेबसाइट आप एक बार खुद ही देख ले 


पहले आपको फ़ेसबुक पर ऐसी स्पॉन्सरशिप ad आती रहेगी यह वो ads होती है जोकि हमलोग ज्यादातर गूगल पर सर्च करते है और इसमें समान का प्राइस इतना कम होता है कि लोग सस्ते के लालच में इनके जाल में फंस जाते है और इन्होंने अपनी वेबसाइट को इस तरह से बनाया है कि लोग पता ही नही कर पाते कि ये असली है या नकली । जब आपको फ़ेसबुक पर ऐसा ad मिलेगा और आप उसपर क्लिक करते हो तो फ्लिपकार्ट की ऐसी वेबसाईट खुलती है 


अब आप ही देखिये इन धोकेबाजो ने अपनी वेबसाइट को इस तरह से कस्टमाइज़ किया है कि कोई भी ये नही कह सकता कि ये फेक वेबसाइट है इनके जाल में ज्यादातर वही लोग फसते है जो फेसबुक पर नए आये हो या फिर जिन्हें वेबसाइट की ज्यादा जानकारी नही होती।


Fraud से कैसे बचें 

इन फ्रॉड वेबसाइटों से बचने के लिए हमे कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए :-

1. कोई भी वेबसाइट अपने प्रॉडक्ट को ( जैसे कि 15000 की चीज 3000 में ) इतने कम प्राइस पर कभी नही बेचती की उसे नुकसान हो।

2. जब भी आपको कोई ऐसे वेबसाइट फ़ेसबुक पर मिले जो कि कम प्राइस में सामान बेच रही हो तो पहले उसके बारे में गूगल पर सर्च करे और उस समान का सही मूल्य पता करे।

3. अगर आपके फेसबुक या व्हाट्सएप्प पे कोई ऐसा लिंक आता है जिसमे फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी वेबसाइट के ऑफर दिए हो तो जब भी आप इन लिंक को ओपन करे तो गूगल सर्च बार मे ये देखे की flipkart.com वाली वेबसाइट ओपन हो रही है तो सब सही है अगर flipkart.xyz या कुछ और लिख कर आ रहा है तो उस वेबसाइट से शॉपिंग बिल्कुल न करे 

4. अपने मोबाइल में शॉपिंग वेबसाइट ऍप्स को इनस्टॉल करके रखे अगर आपके मोबाइल में स्पेस कम है तो आप Chrome ब्राउज़र में flipkart.com या amazon. in सर्च कर के ऑप्शन में जा कर add to homscreen कर सकते हो जिससे कि आपके मोबाइल में उस वेबसाइट का एक लिंक creat हो जाएगा और आपके मोबाइल का स्पेस भी उसे नही होगा।


दोस्तों अगर आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आई हो तो हमे सोशल मीडिया पर जरूर फॉलो करें।