11 जून को Mi Notebook लॉन्च होने वाला है लुक ऐसा की Apple को भूल जाओगे देखिये लीक फ़ीचर्स



Mi नोटबुक भारत मे लॉन्च होने वाला Xiaomi का पहला लैपटॉप होगा। कंपनी ये बताती है कि ये खासकर उन लोगों के लिए बनाया है जो लैपटॉप पर हैवी एप्पलीकेशन यूज़ करते हैं और अगर आप सोच रहे होंगे कि ये एक बजट लैपटॉप होगा तो आप गलत हो।

यह लैपटॉप 11 जून को भारत मे लॉन्च होगा ही साथ ही ये उसका ग्लोबल डेब्यू भी होगा।चीन में Mi के बहुत से लैपटॉप लॉन्च हो रखे है पर ये लैपटॉप कंपनी सबसे पहले भारत मे लॉन्च करने वाली है। हालांकि लैपटॉप के लॉन्च होने में अभी कुछ दिन बाकी है फिर भी Xiaomi ने लैपटॉप के कुछ फ़ीचर्स को लीक किया है।

Xiaomi Mi Notbook Specification 

Xiaomi के अनुसार Mi नोटबुक स्लिम बेज़ल्स को सपोर्ट करेगा और हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो होगा। इसके अलावा इसमें 10th Gen intel core i7 प्रोसेसर दिया है। Xiaomi का मानना है कि Mi Notbook लैपटॉप में 12 घण्टों का बैटरी बैकअप है ओर इसके साथ इसमें फुल HD डिस्प्ले होगी।

Xiaomi Mi Notbook मे Windows 10 होम ऑपरेटिंग सिस्टम होगा इसमे 8GB की Ram और 256GB की SSD स्टोरेज दी गई है। इसमे WiFi, ब्लूटूथ 5.0 वर्जन और 3 USB port दिए होंगे । Xiaomi का दावा है कि ये एक हाई-एंड फ्लैगशिप-लेवल लैपटॉप है।

दोस्तों अगर ये ब्लॉग पसंद आया हो तो हमे फॉलो करें और इसे अपने दोस्तों में भी शेयर करे।