Vivo Y50 और Vivo Y30 की भारत मे 10 जून को बिक्री हो रही है खरीदने से पहले जानते है इनके फ़ीचर्स और specification के बारे मे
Vivo जल्द ही मिड रेंज के दो नए vivo Y50 और Y30v को भारत मे लॉन्च करने वाला है सूत्रों की माने तो ये मोबाइल फिल्पकार्ट पर 10 जून को सेल होंगे।
Vivo Y50 Features, Price and Specification
Vivo Y50 में 6.53 इंच की फुल HD की हाई रेसोलुशन की डिस्प्ले होगी और इसके बाईं कोने में पंच होल होगा। यह स्मार्टफोन 8GB की RAM और 128GB की इन्टरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा ।
प्रोसेसर की बात करे तो इसमें स्नैपड्रैगन 665 SoC प्रोसेसर होगा। Y50 चार रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है जिसमें एक 13MP का प्राइमरी कैमरा दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा तीसरा 2MP का मैक्रो कैमरा और चौथा कैमरा 2MP का है। फ्रंट में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा लगा है।
इसमे 5,000 mAh की बैटरी और Type C USB चार्जिंग पोर्ट है और 15w का चार्जर दिया है। प्राइस की बात करे तो इसकी कीमत लगभग 18,000 रुपए है।
Vivo Y30v Features, Price and Specification
Vivo Y30 में 6.47 इंच की फुल HD आईपीएस डिस्प्ले लगी है । इसमें 4GB RAM और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी है। यह स्मार्टफोन Helio P35 SoC प्रोसेसर के साथ आता है साथ ही इसमें 5,000 mAh की पॉवरफुल बैटरी लगी है जिसे आप 10w के चार्जर से चार्ज कर सकते हो।
कैमरा की बात करे तो इसमें भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमे पहला कैमरा 13MP का है दूसरा 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा तीसरा 2MP का मैक्रो और चौथा 2MP का डेप्थ कैमरा है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। इस मोबाइल की कीमत लगभग 15,900 रुपये है।
दोनों ही स्मार्टफोन में FunTouch OS 10, Android OS 10 ऑपरेटिंग सिस्टम लगा है।




0 टिप्पणियाँ
अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कोई बात जानना चाहते हो तो कमेंट करे