Redmi 9 मोबाइल 4 रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च देखिये क्या होगा प्राइस और Specification

रेडमी ने स्पेन में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 9 लॉन्च किया है यह मोबाइल पिछले साल लॉन्च हुए redmi 8 का अपग्रेड वर्जन है । यह मोबाइल तीन रंगों के विकल्पों में मिलेगा।

Redmi 9 price and specification

Redmi 9 में 6.53 इंच की फुल HD + आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गयी है और इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन और Dew ड्राप notch लगा है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 के प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 3GB/4GB RAM और 32GB/64GB की eMMC 5.1 इनटर्नल स्टोरेज दी गयी है। 

कैमरा की बात करे तो इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 5MP का मेक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर लगा है । इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है और पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। Redmi 9 मैट फिनिश के साथ पॉली कार्बोनेट का बना हुआ है। मोबाइल में 5,020 mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 18w का फ़ास्ट चार्जर मिलता है।

कुछ अन्य फ़ीचर्स की बात करे तो इसमें ड्यूल नेनो सिम लगती है और इसके साथ 4G VoLTE, WiFi, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, वायरलेस FM, NFC, IR ब्लाटर, 3.5mm ऑडियो जैक और Type C USB जैसे फ़ीचर्स मिलते है। फोन के कीमत की बात करे तो 3GB/32GB का प्राइस 12,800 रुपये है औऱ 4GB/64GB का मूल्य 15,364 रुपये है।