Realme X3 Super Zoom जल्द ही भारत मे हो सकता है लॉन्च देखिये इसकी लीक हुई Specification

Realme X3 super zoom को पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था जिसमें स्नैपड्रैगन 855+चिपसेट, 12GB Ram, 256GB की स्टोरेज और 60x सुपर ज़ूम मोड फ़ीचर्स है। 

Realme का मानना है कि वो Realme X3 और Realme X3 Pro नाम के दो मोबाइल भारत में लॉन्च करने वाले है। Realme इंडिया के CMO फ्रांसिस वांग का कहना है कि वो Realme X3 super zoom को अलग प्रोसेसर चिपसेट के साथ भारत मे लॉन्च हो सकता है। 

कंपनी का कहना है कि वो इस मोबाइल में दूसरा चिपसेट लगने का परीक्षण कर रहे है और इसे जल्द ही भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा । 

ट्वीट के अनुसार लीक हुई जानकारी मे ये पता लगा है कि ये मोबाइल मस्नैपड्रैगन 765, स्नैपड्रैगन 765G और यूरोप में लॉन्च हुए मोबाइल के स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ भारत मे लॉन्च हो सकता है। 
Realme को अभी Realme X3 सिरीज़ के भारत में लॉन्च होने के तारीख की घोषणा करना अभी बाकी है। परन्तु ये सम्भावना है कि ये मोबाइल इस महीने के अंत तक भारत मे भी लॉन्च हो जायेगा।

आपको क्या लगता है क्या Realme X3 super zoom को क्या अलग प्रोसेसर के साथ भारत मे लॉन्च किया जाएगा कमेंट करके बताये।

दोस्तों अगर ये ब्लॉग पसंद आया हो तो हमे फॉलो करें और इसे अपने दोस्तों में भी शेयर करे।